फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा: तेजधार हथियार से किए वार, सिर और गर्दन पर 14 टांके लगे

Wed, 01 Apr 2026 03:38 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में ऑटो चालक पर जानलेवा हमला हुआ है। वारदात को दो आरोपियों ने अंजाम दिया है। हमलावरों ने तेजधार हथियार से ऑटो चालक गोपल के सिर और गर्दन पर वार किए, जिससे उसे 14 टांके लगे हैं। 
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के सेक्टर-32ए स्थित चंडीगढ़ रोड की मार्केट में एक ऑटो चालक पर मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश या वर्चस्व की खातिर ऑटो चालक गोपाल की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल गोपाल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसके सिर और गर्दन पर 14 टांके लगाए हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद संजय गांधी कॉलोनी निवासी गोपाल की शिकायत पर गुरदीप सैणी और वरुण जंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

पीड़ित गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो चलाकर अपना गुजारा करता है। 25 मार्च की शाम वह डोमिनोज के पीछे स्थित मार्केट में सवारी उतारने के बाद अपने ऑटो में बैठकर दिनभर की कमाई का हिसाब देख रहा था। इसी दौरान उसे एक फोन आया और वह बात करने लगा कि अचानक पीछे से आए एक युवक ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि पीड़ित की गर्दन और सिर से खून की धारा बहने लगी। जब घायल गोपाल ने हिम्मत जुटाकर पीछे मुड़कर देखा तो हमलावर की पहचान वरुण जंडा के रूप में हुई जिसे वह पहले से जानता था। आरोपी ने घायल अवस्था में भी उसे अपशब्द कहे और मार्केट में दोबारा खड़े न होने की चेतावनी दी। हमले की वजह से पीड़ित के सिर में 8 और गर्दन पर 6 टांके आए हैं।
विज्ञापन


हमले के कुछ ही देर बाद वरुण का दूसरा साथी गुरदीप सैनी भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि गुरदीप ने गोपाल की छाती पर लात मार उसे जमीन पर गिरा दिया और फिर दोनों ने उसकी पिटाई की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले। उधर, थाना डिवीजन नंबर-7 के जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें