फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता का अंतिम संस्कार 

Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना
विज्ञापन
खन्ना में शिवसेना नेता का अंतिम संसकार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने हवाई फायर कर दुर्गा गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। पहले दुर्गा गुप्ता का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाना था लेकिन उनके पिता यादव वाल गुप्ता सोमवार सुबह बेतिया से खन्ना पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव धनौली ने कहा कि उन्होंने खन्ना पुलिस को रविवार तक का समय दिया है। अगर उसके बाद भी खन्ना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पंजाब भर में रोष मार्च निकाला जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो पंजाब बंद का एलान भी किया जाएगा। अपनी सिक्योरिटी वापस किए जाने पर धनौली ने कहा कि हमें अपनी रक्षा खुद करनी होगी। इसी कारण हम सरकार द्वारा दी गई सिक्योरिटी वापस करने जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें सरकारी हथियार दिए जाएं ताकि वह खुद अपनी सुरक्षा कर सकें। 

अंतिम संस्कार के मौके पर खन्ना के एसडीएम शौकत अहमद, पुलिस जिला खन्ना के एसपी (डी) सतिंदर पाल सिंह, डीएसपी खन्ना राज कुमार जल्होत्रा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


कड़ा संघर्ष छेड़ेगी शिवसेना पंजाब : टंडन
शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि शिवसेना पंजाब आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा संघर्ष छेडे़गी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार आतंकवादियों का समर्थन कर रही है। एक जून से पूरे पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ खुली ललकार रैली निकाली जाएगी, जिसके लिए एक मई से प्रचार शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें