फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर मटका फोड़ प्रदर्शन

Wed, 01 Jun 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो,राजीव शर्मा/लुधियाना
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने के विरोध में लुधियाना में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्र सरकार की ओर से एक माह में लगातार तीसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस स्टडी सर्कल पंजाब और लुधियाना युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के बाहर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता लुधियाना युवा कांग्रेस सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष सुशील लक्की कपूर ने की। लक्की कपूर ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा का काला चेहरा सामने आ गया है।

इसका खामियाजा उन्हें आने वाले चुनाव में भुगतना होगा। लक्की ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम दूसरे राज्यों में काफी कम हैं। महंगाई की मार में आम आदमी पिस रहा है। मौके पर लक्ष्मण, कपिल सिद्धू, रिंकी, हरप्रीत सिंह, कीर्ति पंडित, रघु राजा, मनप्रीत, ज्योति गरचा, जोनी, जसवीर जस्सी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें