फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बने प्रियंका गांधी के सारथी, पांच किलो मीटर लंबे रोड शो को पार करने के लिए लगा चार घंटे का समय

विज्ञापन
प्रियंका गांधी को लेकर जाते सांसद बिट्ट। संवाद - फोटो : ????????
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीस फरवरी को वोटिंग होनी है और चुनाव प्रचार का आखिरी दिन शुक्रवार को है। चुनाव प्रचार के आखिरी पड़ाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तीन हलका कांग्रेसी उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू दिल्ली से ही प्रियंका गांधी के साथ उनके प्राइवेट जेट से चले। हलवारा पहुंचने के बाद उन्होंने खुद गाड़ी चलाई और प्रियंका गांधी के सारथी बने।
विज्ञापन

हलवारा से गाड़ी चला कर वह पूरे रूट से होते हुए वहां से सीधे रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सारे रास्ते में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने गाड़ी चलाई। इस दौरान उनके साथ गाड़ी में दीपेंद्र हुड्डा और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु मौजूद थे। रोड शो के जरिये प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील की कि अगर पंजाब में विकास बरकरार रखना है तो कांग्रेस को वोट दें। वीरवार को तीन विधानसभा हलकों में रोड शो निकाला गया।
पांच किलोमीटर लंबा रोड शो पार करने के लिए करीब चार घंटे का समय लगा। रोड शो घाटी मोहल्ला चौक से शुरू होकर बस्ती जोधेवाल और बस्ती जोधेवाल से राहों रोड तक निकाला गया। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक सुरिंदर डावर, उत्तरी से राकेश पांडे, पूर्वी से संजय तलवाड़, साउथ से ईश्वरजोत सिंह चीमा भी ट्रक में मौजूद थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के बैंड भी लोगों की तरफ फेंके। रोड शो शुरू से पहले चौक में भगवान वाल्मीकि जी की फोटो के आगे प्रियंका गांधी नतमस्तक हुईं।
विज्ञापन

पंजाब में चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम को खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ने दोबारा सरकार बनाने के लिए ताकत लगा रखी है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ साथ महासचिव प्रियंका गांधी पंजाब के अलग अलग स्थानों पर प्रचार करने में हैं। वीरवार को कांग्रेस की तरफ से महानगर की तीन सीटों पर एक साथ रोड शो का फैसला किया। जिसमें प्रियंका गांधी को पहुंचना था। हलका सेंट्रल, हलका नार्थ और हलका पूर्वी के उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया। रोड शो के दौरान हजारों लोगों ने प्रियंका गांधी का जगह-जगह स्वागत किया। फूलों की वर्षा की गई और फूल मालाएं दी गईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल की थाप पर भांगड़ा डालते हुए जा रहे थे।
समय से दो घंटे देरी से पहुंचीं प्रियंका गांधी
पठानकोट में रैली को संबोधित करने के लिए प्रियंका गांधी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। रैली को संबोधित करने के बाद वह हलवारा एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट के जरिये पहुंचीं। कांग्रेस की तरफ से दो बजे का समय दिया गया था कि रोड शो दो बजे शुरू होगा, लेकिन प्रियंका गांधी दो घंटे देरी से पहुंची। जैसे ही प्रियंका गांधी पहुंची तो लोगों ने फूल बरसाने शुरू कर दिए। ट्रक पर सवार होते ही उन्होंने कांग्रेस वर्करों की तरफ बैंड फेंकने शुरू कर दिए। लोगों ने उनकी तरफ फूल मालाएं फेंकी और उनका अभिनंदन किया।
रोड शोे में पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रियंका गांधी की सुरक्षा कर्मचारियों ने उस ट्रक को पूरी तरह से घेर रखा था, जिसमें प्रियंका सवार थीं। इसके साथ-साथ पंजाब पुलिस का भी एक घेरा रस्सी लेकर ट्रक के चारों तरफ चल रहा था। रास्ते में भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी थी और घाटी मोहल्ला से बस्ती जोधेवाल की तरफ जाने वाले सारे रास्ते बंद किए हुए थे। सुरक्षा की कमान सीनियर पुलिस अधिकारियों ने संभाल रखी थी। इस दौरान हजारों लोग प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए खड़े थे। रोड शो घाटी मोहल्ला चौक से शुरू होकर बस्ती जोधेवाल और उसके बाद राहों रोड की तरफ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें