फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलों के काम को जल्द से जल्द निपटाएं : रवनीत बिट्टू

Sat, 04 Oct 2025 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शनिवार को लुधियाना के दौरे पर रहे। उन्होंने साउथ सिटी इलाके में बन रहे पुलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। बिट्टू ने अधिकारियों से पुलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही इनका काम को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
बिट्टू ने कहा कि जल्द ही उक्त पुल चालू होंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, एक पुल कुछ ही दिनों तक और दूसरा उसके 15 दिन बाद चालू हो जाएगा। बाकी दो पुलों को बनने में दो महीने और लगेंगे। इन पुलों के बनने से साउथ सिटी और आसपास के इलाकों में रहने वाले करीब पांच लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। खासकर वीकेंड पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती थी। पुलों के बनने से उन्हें शहर में आने-जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि पहले दो पुलों का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्री फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर लगाए जा चुके हैं और सीमेंट का काम चल रहा आखिरी पड़ाव में है। एक पुल पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 8 से 1.5 किलोमीटर दूर है, जबकि दूसरा हाइड्रल प्रोजेक्ट से 2.5 किलोमीटर दूर है। साउथ सिटी के पास वाले पुल पर प्री फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर लगाया जा रहा है। 3.3 किलोमीटर वाले पुल पर भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। एनएचएआई के अनुसार, सिधवां नहर पर चार पुलों को दिसंबर 2023 में 16.64 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। पुलों के बेस बनाने के लिए सड़क निर्माण एजेंसी को सिधवां नहर में पानी बंद होने का इंतजार करना पड़ा, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट में देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें