फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सतलुज दरिया पर बनने वाले पुल का शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास

Sat, 04 Oct 2025 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। गांव कलित्रा से गांव बेलाध्यानी को जोड़ने के लिए सतलुज दरिया पर बनने वाले पुल का पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने शिलान्यास किया। इस पर लगभग साढ़े 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे पहले ग्रामीणों द्वारा शिक्षा मंत्री को खुली जीप में जनसभा स्थल पर लाया गया। सभा स्थल पर उनका ग्रामीणों व पार्टी कार्याकर्ताओं ने स्वागत किया।
सभा में लोगों को संबोधित करते हुए बैंस ने कहा कि इस पुल के पूरा होने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पुल की लंबाई 333 मीटर व चौड़ाई 10 मीटर होगी। इस पुल की ओर आने वाली सड़कों को भी 18 फीट चौड़ा किया जाएगा जिसके लिए 11 करोड़ रुपये अतिरिक्त रखे गए हैं। इस प्रोजेक्ट पर कुल 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि श्री आंनदपुर साहिब एक पवित्र नगरी है। उनकी इच्छा है कि पंजाब विधानसभा के सत्र का आयोजन गुरु की इस पवित्र नगरी में भी हो। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बात की है। बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पांच अक्तूबर को श्री आंनदपुर साहिब आ रहे हैं। वह यहां बाबा जीवन सिंह मेमोरियल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही श्री हरिमन्दिर साहिब तर्ज पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब में बनाए जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट के पहले चरण का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर श्री गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डाॅ. संजीव गौतम, दीपक सोनी, एडवेकेट निशांत गुप्ता, जसपाल सिंह ढाहे, मनजोत सिंह राणा, कर्ण सैनी व अमित बरारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें