फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीसों और फंड के लिए बनेगी रेगुलेटरी कमेटी : डॉ. चीमा

Sun, 27 Mar 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
डॉ. दलजीत सिंह चीमा - फोटो : file
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की प्रबंधकीय कमेटी की ओर से विद्यार्थियों के अभिभावकों से कथित तौर पर वसूली जा रही अधिक फीसों और डोनेशन के मामले में पंजाब सरकार एक रेगुलेटरी कमेटी बनाने जा रही है। यह विद्यार्थियों के पेरेंट्स से कथित तौर पर ज्यादा पैसा लेने वाले स्कूलों पर निगरानी रखेगी। डॉ. चीमा रविवार को महाराजा दलीप सिंह मेमोरियल कोठी बस्सियां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से एक सेवा मुक्त जज की अगुवाई में इस मामले के लिए कमीशन बना हुआ है। पंजाब सरकार की ओर से दिनों-दिन अधिक फीस वसूलने वाले कई मामलों के नोटिस में आने के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस रेगुलेटरी कमेटी के पास आम लोग जबरदस्ती अधिक फीस लेने, वर्दी, स्टेशनरी आदि मामलों में मनमानी करने वाले स्कूलों की शिकायत कर सकेंगे। जल्द ही करीब 12 हजार 500 नए अध्यापकों की भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अगले डेढ़ महीने में नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

शिक्षा मंत्री ने आदर्श स्कूलों की गिनती में बढ़ोतरी करने के जवाब में कहा कि वह पहले पंजाब में चल रहे स्कूलों की स्थिति सुधारने में लगे हुए हैं। इनमें वोकेशनल शिक्षा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सात मेरिटोरियस स्कूलों के नतीजे अच्छे मिलने के बाद अब तीन और स्कूल संगरूर, फिरोजपुर और गुरदासपुर में खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. चीमा ने महाराजा दलीप सिंह मेमोरियल के अजायब घर में गाइड से जानकारी हासिल की। वहीं प्रबंधकीय कमेटी की ओर से डेढ़ एकड़ जमीन में अमरूद और आंवला के पौधे लगाकर काम का उद्घाटन किया। महाराजा दलीप सिंह ट्रस्ट के सेक्रेटरी परमिंदर सिंह के अलावा, संता सिंह, गुरचरण सिंह, जगजीत सिंह और प्रिंसिपल राम सिंह कुलार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें