फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा से विशेष रेलगाड़ी वाराणसी रवाना

Tue, 05 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में वाराणसी जाती रेलगाड़ी के बाहर नाचते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत मंगलवार को बठिंडा के रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


इसको मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला ने हरी झंडी दिखाई। उन्होेंने कहा कि इस रेलगाड़ी में करीब 1000 यात्री बठिंडा से वाराणसी के लिए गए हैं, वे 8 अप्रैल को वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को उनके घरों से लेकर वापस छोड़ने तक प्रशासनिक अधिकारी अपनी ड्यूटी बेहतर ढंग से निभा रहे हैं। सिंगला नेे कहा कि यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को पूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग, एसएसपी स्वपन शर्मा, मेयर बलवंत राय नाथ, एसडीएम अनमोल सिंह धालीवाल मौजूद थे। वाराणसी को जाने वाली विशेष रेलगाड़ी को पहले उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हरी झंडी दिखानी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वे बठिंडा नहीं पहुंच पाए। इसके चलते उक्त गाड़ी को मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें