फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू इस्तीफा भेजें, तुरंत मंजूर करूंगा: बादल

Wed, 20 Jul 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला
विज्ञापन
बरनाला में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बाचीत करते मुख्यमंत्री बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि सिद्धू जोड़ी के जाने से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। दल बदलुओं पर लोग विश्वास नहीं करते।
विज्ञापन


एक पार्टी का वफादार रहने से ही व्यक्ति बड़ा बन सकता है, नहीं तो लोग उसे सत्ता का लालची कहकर पुकारते और दुत्कारते हैं। बादल ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू का अभी तक तो इस्तीफा उनके पास नहीं पहुंचा, अगर आ गया तो तुरंत पास कर दिया जाएगा। उन्हें मौकापरस्तों की जरूरत नहीं है। ये बातें मुख्यमंत्री ने हलका भदौड़ के गांवों में मंगलवार को संगत दर्शन के बार प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। संगत दर्शन के दौरान बादल ने गांवों की पंचायतों को विकास कार्य के लिए करोड़ों रुपये वितरित किए। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने आप सुप्रीमो केजरीवाल पर कटाक्ष करते कहा कि वे एक नास्तिक व्यक्ति हैं। उन्हें किसी धर्म की मर्यादा का पता नहीं है। केजरीवाल ने पहले अपने चुनाव मेनिफेस्टों की तुलना श्री गुरु ग्रंथ साहिब से कर सिख धर्म का घोर अपमान किया, फिर निहंग का चौला डालकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया। अब सब गलतियों की माफी बख्शाने हरमंदिर साहिब आए तो धोए हुए बर्तन साफ करके ही चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने किसानों की खुदकुशियों के संबंधी कहा कि किसान सचमुच इस समय काफी पीड़ित हैं, क्योंकि खेतीबाड़ी का धंधा लाभदायक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि किसानों के सिर चढ़े कर्ज को राज्य सरकार माफ नहीं कर सकती, जिसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है। 
वह किसानों के कर्ज को माफ करवाने के लिए कई बार केंद्र सरकार को लिख चुके हैं और खुद भी मिलकर आए हैं। जल्दी ही कोई न कोई समाधान निकल आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें