फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के दो प्रोजेक्ट देश के 100 टॉप प्रोजेक्टों में शामिल

Wed, 20 Jul 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 जिला प्रशासन के दो प्रोजेक्ट देश के 100 चोटी के प्रोजेक्टों में 2016 के लिए स्कॉच ग्रुप की ओर से चुने गए हैं।
विज्ञापन


इन प्रोजेक्टों में प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण और आई सेहत शामिल है। यह लक्ष्य प्राप्त करने के लिए डीसी रवि भगत, एडीसी अपनीत रियात को 8-9 सितंबर को हैदराबाद में होने वाली 45वीं स्कॉच समिट में सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीसी और एडीसी ने इस विषय पर मुंबई में 8-9 जून को अपने विचार पेश किए थे, जिनके आधार पर यह दो प्रोजेक्ट चुने गए थे। डीसी ने बताया कि यह बहुत सम्मान वाली बात है कि पंजाब में स्वच्छ भारत मिशन के जरिए 15000 शौचालय बनाकर लुधियाना पहले नंबर पर आया है। रवि भगत ने बताया कि दूसरा प्रोजेक्ट आई सेहत की एसएमएस सर्विस केंद्रीय और सेहत परिवार भलाई विभाग की ओर से पूरे भारत में जल्दी लागू की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें