फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के यूथ कांग्रेस प्रधान राजीव राजा पर केस

Wed, 13 Jul 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
पिछले साल हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव के बाद जाली सर्टिफिकेट बनाने की चर्चा में आए लुधियाना लोकसभा यूथ कांग्रेस के प्रधान राजीव राजा पर मंगलवार को लुधियाना पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना हैबोवाल पुलिस ने पूर्व कांग्रेसी गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

यूथ कांग्रेस में चुनाव के दौरान लुधियाना लोकसभा हलके से चुनाव लड़ने के लिए यूथ कांग्रेस की तरफ से दलित कोटा रखा गया था। इसमें राजीव राजा और सन्नी कैंथ दलित उम्मीदवार के तौर पर सामने आए और कड़े मुकाबले में 12 वोटों के साथ राजीव राजा विजय घोषित कर दिए गए। समय बीतने के साथ ही दूसरे पक्ष की तरफ से राजीव राजा के दलित समाज के साथ संबंधित न होने का आरोप लगाया गया। राजीव रजा पर किसी किस्म की कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में लुधियाना से संबंधित कांग्रेसी नेता सिमरन सिंह मंड ने इस मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पुलिस कमिश्नर लुधियाना के पास शिकायत की। इसपर पैरवी करते हुए आखिरकार हैबोवाल पुलिस ने राजीव राजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गुरसिमरन सिंह मंड का कहना है कि इस मामले की जांच कांग्रेस के स्तर और प्रशासन दोनों के स्तर पर हुई है। इसमें साफ हुआ है कि यह सर्टिफिकेट गलत बनाया गया है। पुलिस ने एफआईआर में यह भी लिखा है कि यह सर्टिफिकेट लुधियाना पश्चिमी दफ्तर से बना है। इसकी अब जांच की जाएगी। यदि कोई दफ्तर का मुलाजिम शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उधर राजीव राजा ने भी इस मामले को सियासी करार दिया है। 
विज्ञापन


राजीव राजा पर केस दर्ज होने के बाद विधायक भारत भूषण आशु ने दावा किया है कि यह मामला सियासत के कारण हुआ है। कुछ लोग अकाली दल के साथ मिलकर गलत केस दर्ज करवा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें