फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कारोबारी एससी रल्हन के बेटे के साथ मारपीट, आरोपियों ने चलाई गोली

Sat, 30 Aug 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी के बाहर कूड़ा फेंकने का किया था विरोध, पिता-पुत्र ने किया गाली गलौज और चलाई गोली
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को पकड़ 9.65 के दस कारतूस और एक खोल किया बरामद, पूछताछ जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। महानगर के प्रतिष्ठित कारोबारी और श्रीटूल्स इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के मालिक एससी रल्हन के बेटे समीर रल्हन के साथ मामूली कहासुनी के बाद बाप बेटे ने धमकियां दी और हवा में गोली चला दी।
इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दी। किसी तरह समीर रल्हन अपनी फैक्टरी में चले गए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के रहने वाले एससी रल्हन के बेटे समीर रल्हन की शिकायत पर लोहारा स्थित गुरबचन नगर निवासी सुखविंदर सिंह और उनके बेटे परमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्तौल, दस कारतूस और एक खोल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से ट्रक भी बरामद कर लिया है व पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर रल्हन ने शिकायत में बताया कि वह अपनी फैक्टरी के बाहर खड़े थे। इसी दौरान आरोपी सुखविंदर सिंह अपना ट्रक लेकर जा रहा था तो रास्ते में आरोपियों ने उनकी फैक्टरी के बाहर कूडा फेंक दिया। समीर के विरोध जताने पर आरोपी सुखविंदर सिंह गालियां देने लगा। जब उन्होंने उसे आराम से बात करने की बात की तो सुखविंदर ने अपने बेटे परमिंदर को बुला लिया और उसने आते ही अपनी पिस्तौल से हवा में गोली चलाकर धमकियां देनी शुरू कर दी। समीर ने फैक्टरी में जाकर अपना बचाव किया और पुलिस को जानकारी दी। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि आरोपी बाप-बेटे को हथियार व ट्रक के साथ काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें