फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पजेरो वाले लुटेरे... गोली लगने से एक पकड़ा गया, तीन की तलाश

Sat, 30 Aug 2025 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। जिले के अलावा बरनाला एवं फरीदकोट में रात के समय पजेरो गाड़ी में बैठकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों में से एक को गोली लग गई और गाडी डिवाइडर पर चढ़ने की वजह से कंडक्टर साइड की तरफ वाले दोनों टायर फट गए। वहीं घायल दिनेश नामक युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब पुलिस ने मामलें की जांच शुरू की तो प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि दिनेश अपने साथियों कार्तिक सिंगला, मोहित कुमार, मानव के साथ मिलकर पजेरो गाडी पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देता था।

शुक्रवार देर रात रिंग रोड पर दिनेश नामक युवक की जांघ में गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पजेरो के दोनों टायर फटे हुए थे। सूत्रों के अनुसार जब दिनेश अपने साथियों कातिक सिंगला, मोहित और मानव के साथ वारदात को अंजाम देने रोड पर पहुंचे तो वहां पर दिनेश को अचानक उसकी जांघ में गोली लग जाती है। घटना के बाद तीन युवक अपने घायल साथी को उपचार के लिए ले जाने लगे तो कार संतुलन खोने की वजह से डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


कई अन्य जिलों में भी की वारदात
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर गाड़ी खड़ी मिली, जिसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गाडी सवार कुछ लोग पिछले समय से बठिंडा, बरनाला, फरीदकोट एरिया में लूट की वारदातें करते है। पुलिस ने जब पजेरो गाडी की फोटो को अन्य लूट की वारदात में आई पजेरो की फोटो के साथ मिलाया तो पूरा भेद खुल गया। सूत्र बतातें है कि थाना केनाल पुलिस ने मामलें की जांच करते हुए प्राइवेट अस्तपताल में दाखिल दिनेश से प्राथमिक पूछताछ की और उसके बाद बाकी तीन युवकों की तलाश शुरू कर दी। सूत्र बतातें है कि थाना केनाल पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मोटरसाईकिल सवारों को बनाते थे लूट का शिकार
सूत्रों ने बताया कि उक्त चारों युवक पजेरो गाडी पर सवार होकर रात के समय आने जाने वाले मोटरसाईकिल चालकों को ही ज्यादातर अपनी लूट की शिकार बनाते थे। सूत्र बतातें है कि उक्त लुटेरों ने सबसे बडी लूट पंद्रह हजार रूपए तक की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें