फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में बेकाबू बस खेत में उतरी, 14 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिआया रोड पर रविवार सुबह करीब 10 बजे सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में उतर गई। हादसे में 14 यात्री गंभीर घायल हो गए। बस चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस से नियंत्रण खो दिया जिस कारण हादसा हो गया। बाइक सवार को भी चोटें आईं हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

थाना सिटी 2 के एएसआई टेक चंद ने बताया कि लुधियाना से बठिंडा जा रही राजधानी बस जब डीमार्ट के पास पहुंची तो बस के आगे बाइक सवार दूधवाला जा रहा था। बाइक सवार ने मोगा हाईवे की तरफ मुड़ने के लिए हाथ से इशारा किया। बस की रफ्तार ज्यादा थी। बस चालक ने बाइक चालक को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस बेकाबू होकर खेत में उतर गई।
हादसे में बस में सवार 14 मुसाफिर घायल हो गए। बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों में रामदेव निवासी बरनाला, सुनील निवासी बरनाला, मोहम्मद आसींद, नसीब पालन, गुलजार, जसवीर निवासी चंडीगढ़, मोहम्मद नदीम, संतराम निवासी रामपुरा, बबीता निवासी लुधियाना, बेगम निवासी जयमल सिंह वाला, महेंद्र कौर, नरदेव सिंह, दर्शन सिंह और लखबीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें