फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: घरेलू विवाद में घोंट दिया जीजा का गला, शव को कमरे में छोड़कर भागे; गांव गई थी पत्नी

Tue, 04 Aug 2026 09:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

सोनू आलम बिहार के अररिया जिले का मूल निवासी था और टाइल लगाने का काम करता था। उसका अपनी पत्नी से कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। वे एक ही घर में किराए पर रहते थे।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गुरु नानक कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों ने अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनू आलम के रूप में हुई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना का पता सोमवार दोपहर को चला जब परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारी और थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने सोनू आलम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने नवी अली और उसके भाई आलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। 

सोनू आलम बिहार के अररिया जिले का मूल निवासी था और टाइल लगाने का काम करता था। उसका अपनी पत्नी से कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। वे एक ही घर में किराए पर रहते थे। सोनू आगे के कमरे में, जबकि आरोपी पीछे के कमरे में। सोनू की पत्नी और आरोपियों की पत्नियां गांव गई हुई थीं। 
विज्ञापन


रविवार देर रात तीनों के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सोनू से मारपीट की। उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी घर से भाग गए। सोनू का भाई मीराज आलम सुबह उसे देखने पहुंचा तो वह बेसुध पड़ा था। 

काफी प्रयास के बाद भी शरीर में हलचल न होने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि मामला देर रात का है। पुलिस को सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें