फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई पहनेंगे नमो नाम की जैकेट

Thu, 20 Feb 2014 11:21 PM IST
लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने कहा है कि देश की एकता एवं अखंडता से जुड़ी चीजों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा का एक ही मत है कि आतंक फैलाने वालों को कानून के अनुसार सजा मिले। इसमें किसी भी तरह के समझौते के लिए कोई स्थान नहीं है। शर्मा वीरवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। वह तामिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के फैसले पर टिप्पणी कर रहे थे। इस अवसर पर शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा मोदी के नाम की जैकेट, टी-शर्ट एवं मोबाइल फोन कवर को लांच भी किया। प्रदेश प्रधान ने कहा कि देश में मोदी की जबरदस्त लहर है और देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
विज्ञापन


जैकेट चार सौ, टी-शर्ट सौ रुपये की
लुधियाना। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम की जैकेट, टी-शर्ट एवं मोबाइल फोन का कवर बनवाया है। फिलहाल इनको बिक्री के लिए रखा गया है। मोदी के नाम की जैकेट 400 रुपये में, टी-शर्ट सौ रुपये और मोबाइल फोन का कवर 500 रुपये में उपलब्ध है। युवा मोर्चे का दावा है कि मोदी के नाम का इतना क्रेज है कि उक्त उत्पाद हाथों हाथ बिक रहे हैं।

फिलहाल चुनाव लड़ने का इरादा नहीं : कमल
लोकसभा चुनावों में प्रदेश प्रधान के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कमल शर्मा बोले कि फिलहाल उनका कोई इरादा नहीं है, लेकिन यदि पार्टी चाहेगी तो सोचा जाएगा। प्रदेश प्रधान ने कहा कि 23 फरवरी को जगरांव में हो रही नरेंद्र मोदी की फतेह रैली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान राजनाथ सिंह, पंजाब प्रभारी शांता कुमार, जेपी नड्डा, शाम जाजू के अलावा प्रदेश के तमाम नेता शामिल होंगे। जबकि शिरोमणि अकाली दल से सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, सुखदेव सिंह ढींढसा समेत सारी अकाली लीडरशिप मौजूद रहेगी। अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के आने बाबत पूछे सवाल पर शर्मा ने कहा कि सिद्धू को भी इस फतह रैली में पहुंच कर शंखनाद करना चाहिए।
विज्ञापन



रैली में जाने के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन
23 फरवरी की फतह रैली में जाने के लिए पार्टी ने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया है। इच्छुक लोग मोदीइनपंजाब डॉट कॉम पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में बकायदा काउंटर लगा कर भी लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।


भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 23 फरवरी की फतेह रैली के लिए शहर में माहौल बनाने के लिए युवा मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाइक  रैली का आयोजन किया। इस रैली को वीरवार की देर शाम सर्किट हाउस से पार्टी के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रधान मोहित गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर, पोस्टर पकड़ रखे थे। यह रैली शहर के प्रमुख इलाकों में गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें