फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मोदी के बाद गरजेंगे केजरीवाल

Wed, 19 Feb 2014 11:17 PM IST
लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 23 फरवरी की जगरांव में फतह रैली के बाद आम आदमी पार्टी भी चुनावी रण में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। इसके तहत आप के राष्ट्रीय कनवीनर एवं संस्थापक अरविंद केजरीवाल की पंजाब के माझा, मालवा एवं दोआबा में तीन रैलियां करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत मालवा की रैली लुधियाना में करने को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन


केजरीवाल के पंजाब में रैलियां करने से प्रदेश में राजनीतिक पारा और चढ़ने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पार्टी ने पहले चरण में देश भर की बीस सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी का इन्हीं सीटों पर चुनाव प्रचार में फिलहाल फोकस है।  लुधियाना से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी के खिलाफ वकील एचएस फुल्का को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

फुल्का ने बकायदा लुधियाना में डेरा जमा कर अपना अभियान भी शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन से शहर में लगातार रोजारा झाड़ू चलाओ अभियान के तहत राजनीतिक कचरा साफ करने की कसरत की जा रही है। नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनावों के  लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत केजरीवाल हरियाणा के रोहतक से 23 फरवरी को एक रैली के जरिए करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी झाडू़ चलाओ यात्रा के तहत पंजाब में 174 जगह कार्यक्रम चला रही है। इसके अलावा पार्टी का सदस्यता अभियान भी लगातार जारी है। पार्टी नेता कांग्रेसी भाजपा और अन्य पार्टियों के भ्रष्ट नेताओं की पोल भी खोल रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें