फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। दिल्ली रोड पर ढंढारी पुल के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साहनेवाल निवासी जाकिर हुसैन (35) के रूप में हुई है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन ढंढारी कलां इलाके में एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार की रात अपने काम से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह ढंढारी पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद जाकिर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें