फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में गाड़ी में मिला टैक्सी चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। माल रोड के गुरदियाल सिंह रोड पर शनिवार सुबह टैक्सी चालक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। गाड़ी में शव देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब उसके फोन चेक किए तो फोन बंद थे। फोन चार्ज करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान गांव थरीके के जगजीत नगर निवासी भारत भूषण (43) के रूप में हुई है। पुलिस आशंका जता रही है कि भारत भूषण की मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई है। उसकी गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

थाना डिवीजन आठ के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि भारत भूषण टैक्सी चालक था। उसने अपनी इनोवा गाड़ी ले रखी है। देर रात को वह अपनी गाड़ी लेकर गुरदियाल सिंह रोड की तरफ से गुजर रहा था। अचानक से उसने गाड़ी रोकी और साइड में लगा ली। काफी समय तक गाड़ी वहां से नहीं गई तो इलाके के लोग आए। उन्होंने अंदर व्यक्ति को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर देखा तो भारत भूषण की मौत हो चुकी थी। एसएचओ ने बताया कि गाड़ी में उन्हें शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत भूषण की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुखविंदर कौर के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। थाना डिवीजन-8 के प्रभारी राजिंदरपाल के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं जांच के लिए विसरा लैब भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें