फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में सीवरेज के गड्ढे में बाइक सवार और कार गिरी, धुंध के चलते घटी घटना, बाइक सवार अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गांव भामियां के पास सड़क पर सीवरेज के गड्ढे में रविवार की सुबह एक मोटरसाइकिल सवार गिर गया। उसी समय पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार भी गड्ढे में आकर गिरी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवार चार पुलिस मुलाजिमों को मामूली चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भामियां की तरफ जाने वाले सड़क पर सीवरेज डालने का काम चल रहा है। रोड पर कई जगह पर गहरे गड्ढे खोदे गए है। इन गड्ढों को न तो भरा गया है और न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है। रविवार की सुबह एक मोटरसाइकिल सवार सीवरेज के गड्ढे में गिर गया। इससे पहले की वह गड्ढे से निकल पाता, पीछे से आ रही एक कार भी उसी गड्ढे में गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने पहले कार को फिर मोटरसाइकिल सवार को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें