फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रखे 11.66 लाख नौकर ने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। गांव कका में डेयरी संचालक के घर से उसका नौकर 11.66 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया है। पीड़ित ने यह पैसा अपनी बेटी की शादी के लिए जोड़ा था। थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में डेयरी संचालक केवल कुमार ने बताया उसने लगभग चार साल पहले आरोपी राजू उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा तहसील सिपरा, थाना ललिया गांव पिमड लहेडी को नौकर रखा था। शनिवार की दोपहर को उन्हें बेटी की दवा लेने जाना था। वह अपनी बेटी और पत्नी को लेकर दवा लेने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम लगभग चार बजे घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि आरोपी राजू अलमारी से बेटी की शादी के लिए रखे 11.66 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार डेयरी संचालक ने नौकर का सत्यापन नहीं कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें