फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइलटस के बेंड कम आने पर युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। जिले के गांव नरूयाना में एक युवक ने आइलेट्स के बेंड कम आने पर शनिवार को सुबह घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की पहचान आकाशदीप सिंह के तौर पर हुई है। घटना का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही जल्दबाजी में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने मीडिया कर्मियों से बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव नरूयाना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आकाशदीप सिंह विदेश जाने के लिए आइलेट्स की तैयारी कर रहा था। हाल ही में हुए आइलेट्स के पेपरों में आकाशदीप सिंह को नंबर कम मिले। इस कारण उक्त युवक पिछले एक-दो दिन से परेशान चल रहा था। शनिवार को सुबह युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
इस घटना के बारे में जैसे ही युवक के परिजनों को पता चला तो उन्होंने शव को फंदे से उतारकर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त मामले संबंधी जब थाना सदर के इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन वे पता करवा रहे हैं।
विज्ञापन

विदेश जाने की चाहत ने बुझाया घर का इकलौता चिराग
जिले के गांव नरूयाना में खुदकुशी करने वाले आकाशदीप सिंह को विदेश जाने की चाहत थी। इस कारण उसने पहली बार आइलेट्स पेपरों में असफल होने के बाद हाल ही में दूसरी बार आइलेट्स के पेपर दिए थे। लेकिन इन पेपरों में भी उसे कम नंबर प्राप्त हुए। इससे आहत होकर युवक ने शनिवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें