फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बरनाला प्रशासन ने आईलेट्स और इमीग्रेशन सेंटरों पर छापे मारे, 11 सेंटर सील किए

Fri, 14 Jul 2023 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। जिला प्रशासन बरनाला द्वारा शहर में आईलेट्स, कोचिंग और इमीग्रेशन सेंटरों पर दबिश दी गई। शहर के आईईएलटीएस मार्केट के नाम से मशहूर 16 एकड़ में एडीसी सुखपाल सिंह ने इस दौरान 40 से 50 सेंटरों में जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इसमें 11 सेंटरों के पास कोई जरूरी कागजात नहीं पाए जाने पर सेंटरों को सील कर नोटिस दिया गया। एडीसी सुखपाल सिंह ने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार आईलेट्स सेंटर, इमीग्रेशन सेंटर पर समय-समय पर चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन

इसके अनुसार शुक्रवार को बरनाला के करीब 40 से 50 सेंटरों की जांच की गई है। इनमें से कुछ केंद्रों के पास आवश्यक कागजात या दस्तावेज़ नहीं थे और वे समय पर दस्तावेज़ जमा नहीं कर सके। इसके चलते 11 सेंटरों के दफ्तर सील कर दिए गए हैं। प्रशासन ने इन सेंटर मालिकों को एक समयबद्ध अवसर दिया है, जिसके तहत वह अपने आवश्यक दस्तावेज दिखा सकते हैं। इसके अलावा जिस सेंटर के पास फायर विभाग की मंजूरी नहीं होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें