फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आज हड़ताल

Thu, 07 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले बैंक मुलाजिम आठ जनवरी को एक दिन की हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ विरोध जताने के लिए की जाएगी। हड़ताल के दौरान भारतीय स्टेट बैंक और निजी बैंकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य तमाम बैंकों में काम बंद रहेगा।
विज्ञापन


पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन की लुधियाना इकाई ने वीरवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के आंचलिक कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुलाजिमों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और साफ किया कि जब तक मुलाजिमों की मांगों पर अमल नहीं किया जाता, संघर्ष जारी रहेगा।


रोष धरने को फेडरेशन के प्रधान पवन कुमार, हरविंदर सिंह और प्रवीण मोदगिल समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। फेडरेशन के नेताओं ने आरोप लगाया कि एसबीआई प्रबंधन सहयोगी बैंकों पर अपनी अनावश्यक सेवा शर्तें थोपने का दबाव बना रहा है। यह मुलाजिमों को कतई स्वीकार्य नहीं है। पथ उन्नयन योजना को लागू करने के नाम पर काम के घंटे बढ़ाने, गतिशीलता बढ़ाने, अतिरिक्त सेवाओं को लादने, आउटसोर्सिंग की आजादी, सफाई कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सहयोगी बैंकों में एकतरफा तरीके से योजना लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें