फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंस बंधुओं समेत टीम इंसाफ के सदस्यों को मिली जमानत

Tue, 19 May 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
रेत माफिया के खिलाफ टीम इंसाफ के बैनर तले सत्याग्रह करने वाले आजाद विधायक बलविंदर सिंह बैंस एवं सिमरजीत सिंह बैंस और उनके समर्थकों को अदालत ने  मंगलवार को जमानत दे दी।
विज्ञापन


जमानत मंजूर होते ही बैंस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम इंसाफ को मिली जमानत के चर्चे सोशल मीडिया पर भी दिन भर रहे। उम्मीद है कि बुधवार को बैंस बंधु अपने समर्थकों के साथ लुधियाना की सेंट्रल जेल से रिहा होंगे।
काबिलेजिक्र है कि 14 मई को रोपड़-नवांशहर जिले की सीमा पर सतलुज नदी के किनारे बैंस बंधुओं ने टीम इंसाफ के सैकड़ों समर्थकों ने खड्ड से रेत भरी और मुफ्त बांटने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अदालत ने टीम इंसाफ को 14 दिन के  लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसी दौरान बैंस बंधुओं के वकील जेएस ठाकुर ने बलाचौर अदालत में जमानत याचिका दायर की और मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने टीम इंसाफ के सभी सदस्यों की जमानत मंजूर कर ली।

टीम इंसाफ का कहना है कि सच्चाई की फिर से जीत हुई है। टीम इंसाफ सूबे से जंगलराज को खत्म करने के लिए कृत संकल्प है और माफिया के खिलाफ सत्याग्रह आगे भी जारी रहेगा। टीम इंसाफ ने कहा कि 20 मई को लुधियाना सेंट्रल जेल से बैंस बंधुओं समेत टीम इंसाफ के सभी सदस्यों को काफिले के  रूप में लाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें