फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मुसीबत: लुधियाना के मुर्गी फार्म में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, भोपाल लैब की रिपोर्ट के बाद कमेटी गठित

Sat, 08 May 2021 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

गांव किला रायपुर स्थित सूबा सिंह के मुर्गी फार्म में चिकन में बर्ड फ्लू मिला है। भोपाल स्थित लैब से इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है। 
 
विज्ञापन
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब लुधियाना में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। गांव किला रायपुर स्थित सूबा सिंह के मुर्गी फार्म में चिकन में बर्ड फ्लू मिला है। भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज से इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है। 

विज्ञापन

  एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंझुआ ने मुर्गी फार्म के एक किलोमीटर एरिया को संक्रमित इलाका घोषित किया है, जबकि दस किलोमीटर एरिया को सर्विलांस जोन घोषित किया है। जिला प्रशासन ने भी इस मामले को देखते हुए एक कमेटी का गठन किया है। डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि एडीसी खन्ना सकतर सिंह बल इस कमेटी के चेयरमैन होंगे। इसमें कमेटी में आठ अन्य सदस्यों को रखा गया है। यह कमेटी इस बात पर नजर रखेगी कि कोई भी मुर्गा या फिर अंडा बिना प्रोसेस किए बाहर न जाए। यहां से किसी भी तरह का उत्पादन बाजार में नहीं जाएगा। संक्रमित एरिया में टीम की तरफ से सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें