फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे पंजाब से एक साथ उठी सीबीआई जांच की मांग 

Mon, 30 May 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के मिनी सचिवालय के बाहर रोष जताते संत रंजीत सिंह ढडरियांवाले के समर्थक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साऊथ सिटी इलाके में नहर किनारे छबील की आड़ में 17 मई को संत रंजीत सिंह ढडरियांवाले के काफिले पर कातिलाना हमले के मामले में सोमवार को संत ढडरियांवाले के समर्थक डीसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए। सिख संगत ने डीसी को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र देकर इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन


दफ्तर में डीसी रवि भगत नहीं थे तो उनकी जगह पर मांग पत्र एडीसी रिशीपाल ने लिया। संगतों ने राष्ट्रपति के नाम इस मांगपत्र में सीधे तौर पर सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए हैं कि वह आरोपियों को बचा रही है। पुलिस इस मामले में सबूत नष्ट कर रही है। 

जत्थे की अगुवाई कर रहे दलजीत सिंह, रघुबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने मांगपत्र में लिखा है कि 17 मई को हुए हमले के दो साजिशकर्ता सरेआम सोशल मीडिया और मीडिया में अपना जुर्म कबूल कर रहे हैं। धमकियां दी जा रही हैं कि वह ऐसा हमले दोबारा फिर करेंगे। इसके बावजूद पुलिस ने कुछ नौजवानों को पकड़ कर अपनी ड्यूटी से पल्ला झाड़ लिया है। जबकि मामले का साजिशकर्ता अमृतसर में बैठा धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन


संगतों ने राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के गवर्नर को पत्र लिखा है कि इस मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन सीधे तौर पर आरोपियों को बचाने वालों की तरफ है। सिख संगतों को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है कि उन्हें पुलिस प्रशासन कोई इंसाफ देगा। इस लिए वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं। 

उल्लेखनीय है कि लुधियाना में संत ढडरियांवाले पर हुए हमले में लुधियाना पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में ज्यादातर आरोपी दमदमी टकसाल के समर्थक हैं। चार आरोपी चौक मेहता गुरुद्वारा साहिब में ही रहते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बाबा भूपिंदर सिंह के रिश्तेदारों ने भी दिया मांगपत्र
ताजपुर रोड इंद्रा कालोनी स्थित गुरुद्वारा साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के सेवकों और शहीद भूपिंदर सिंह ढक्की साहिब वालों के रिश्तेदारों ने भी सोमवार को इस हमले की सीबीआई जांच के लिए मांगपत्र दिया। संत ढडरियांवाले की संगत से पहले जत्थे ने एडीसी डॉ. रिशीपाल को मांग पत्र दिया।

इस मौके पर जगदीप सिंह, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, सेवा सिंह, मंजीत सिंह, बलजीत सिंह, रणधीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अजिंदर सिंह, जसवंत सिंह, परमजीत सिंह और जोगिंदर सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें