फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: सड़क हादसे में बरी कराने के लिए मांगी थी 18 हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने एएसआई को किया गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

एएसआई सिकंदर राज ने शिकायतकर्ता से उसके चालक को जमानत दिलाने, उसकी गाड़ी में पड़ा सामान छोड़ने और उसके चालक के खिलाफ दर्ज हुए हादसे के केस से बरी करवाने के बदले में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 18 हजार रुपये में हुआ।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समराला के नीलो पुल के पास 2021 को हुए सड़क हादसे में नामजद दो लोगों को बरी कराने की एवज में 18 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले एएसआई को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग और अन्य सबूत की जांच कर विजिलेंस ने दोराहा के अधीन आने वाले थाना समराला में तैनात एएसआई सिकंदर राज को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सेक्टर 32 के रहने वाले रविंदर सिंह की शिकायत पर एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी एएसआई सिकंदर राज 2021 में समराला में तैनात था। रविंदर सिंह के पास काम करने वाले ड्राइवर खंडूर साहिब के राजदीप सिंह और संजय गांधी कालोनी निवासी हेल्पर बिरजू 13 मार्च, 2021 को नीलो पुल, समराला में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उस दिन थाना समराला से एएसआई सिकंदर राज मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को थाने ले गए। 

इसके बाद एएसआई सिकंदर राज ने शिकायतकर्ता से उसके चालक को जमानत दिलाने, उसकी गाड़ी में पड़ा सामान छोड़ने और उसके चालक के खिलाफ दर्ज हुए हादसे के केस से बरी करवाने के बदले में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 18 हजार रुपये में हुआ। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस मुलाज़िम की तरफ से रिश्वत की मांग संबंधित बातचीत रिकार्ड कर ली और सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद थाना दोराहा में तैनात एएसआई सिकंदर राज के खिलाफ भ्रष्टाचार कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आज ब्यूरो की लुधियाना रेंज की टीम की तरफ से थाना दोराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें