फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आईरक्त’ ऐप जरूरतमंदों को मुहैया करवाएगा ब्लड

Thu, 26 May 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में आईरक्त ऐप लांच करते सुरजीत कुमार ज्याणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने वीरवार को गुरु नानक देव भवन में ‘आईरक्त’ ऐप लांच किया। यह ऐप रक्तदानियों और ब्लड बैंकों को ढूंढने में बहुत सहायक साबित होगा।
विज्ञापन


यह ऐप लोगों को रक्तदानियों का ब्लड ग्रुप, संपर्क और जगह के बारे में भी बताएगा। इस दौरान आयोजित समारोह में ज्याणी ने कहा कि चारों तरफ टेक्नोलॉजी का बोलबाला है। पहले जरूरतमंदों को ब्लड ढूंढने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस ऐप की सहायता से इस समस्या का हल हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस ऐप का लाभ लें।

डीसी रवि भगत ने कहा कि यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप लोकेशन बेस्ड है। डीसी ने लोगों से अपील की कि वह इस ऐप को अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। यह ऐप ईकुऐशन कंपनी के मनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह ने तैयार की है। इस मौके पर रेडक्रास सोसाइटी की वेबसाइट रेडक्रास लुधियाना डॉट काम को भी लांच किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर खूनदान क्षेत्र से जुड़ी कई गैर सरकारी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाब योजना बोर्ड के चेयरमैन रजिंदर भंडारी, भाजपा जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा और सीनियर भाजपा नेता प्रवीण बंसल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें