फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अनुराग ठाकुर बोले- विकसित भारत 2047 के लिए स्वदेशी तकनीक और स्टार्टअप जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं से नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोपड़। आईआईटी रोपड़ में तीन नवंबर को आयोजित इनोप्रन्योर 2026 में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं से नवाचार को बढ़ावा देने और रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में स्वदेशी नवाचार की अहम भूमिका होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने आईआईटी रोपड़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एआई, डीप टेक, उन्नत विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा और जल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अवसरों का उल्लेख किया।
विज्ञापन

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने अंतर्विषयी अनुसंधान, उद्योग और शिक्षा जगत के सहयोग तथा नवाचार की संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया। डॉ. श्रेय पाठक ने स्टार्टअप के विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए मार्गदर्शन, संस्थागत सहयोग और निवेशकों से समन्वय को जरूरी बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, निवेशकों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अनुसंधान और नए विचारों को उपयोगी तकनीक व सफल उद्यमों में बदलने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें