लुधियाना में बुधवार को एससीडी गवर्नमेंट कालेज में छात्रा को सम्मानित करते मंत्री सुरजीत रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
एससीडी गवर्नमेंट कालेज फार ब्वाय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा हिस्सा लिया।
अपने संबोधन में रखड़ा ने कहा कि दुनियां में कोई भी काम मुश्किल नहीं है। सिर्फ उसे करने के लिए हिम्मत और लग्न की जरूरत है। इससे किसी भी कामयाबी को हासिल किया जा सकता है। रखड़ा ने कहा कि हायर एजुकेशन में पिछले तीन-चार सालों में पंजाब के कालेजों ने बहुत तरक्की की है। हायर एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए सरकार नए कालेज खोल रही है, जिसमें 11 डिग्री कालेज व दो प्रोफेशनल कालेज शामिल है।
प्रिंसिपल डा. धर्म सिंह संधू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डा. संधू ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्र में उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान सात विद्यार्थियों को भंगड़ा और झूमर में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। 52 विद्यार्थियों को एनसीसी में अच्छा प्रदर्शन करने रोल आफ आनर से, 53 विद्यार्थियों को कालेज कलर, 132 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट, 57 विद्यार्थियों को हाउस एग्जामिनेशन में बेहतर प्रदर्शन करने पर पुरस्कार और 59 विद्यार्थियों मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय गान से समारोह का समापन किया गया।