फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पश्चिम अफ्रीका से भारत आया था पत्नी का इलाज करवाने, आइस ड्रग के साथ चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Mon, 12 Feb 2024 08:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

फ्रैंक चुबैजी अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए अफ्रीका से भारत आया था। भारत आने के बाद उसके पास पैसे कम पड़ गए तो उसने नशा तस्करी शुरू कर दी। वह हेरोइन का सेवन भी करता है और नशा तस्करी भी करता है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम अफ्रीका से अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए भारत आए अफ्रीकी नागरिक फ्रेंक चुबैजी (42) को नशा तस्करी के आरोप में एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को डाबा लोहारा इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 260 ग्राम आइस बरामद की है। एसटीएफ टीम की तरफ से मोहाली के एसटीएफ थाने में फ्रैंक चुबैजी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी विदेशी नागरिक है और एमबीडी मॉल के पास एक किराए के घर में रहता है। आरोपी काफी समय से नशा तस्करी का कारोबार करता है। वह इस समय भी डाबा लोहारा इलाके में आइस सप्लाई करने के लिए जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आइस बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि फ्रैंक चुबैजी अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए अफ्रीका से भारत आया था। भारत आने के बाद उसके पास पैसे कम पड़ गए तो उसने नशा तस्करी शुरू कर दी। वह हेरोइन का सेवन भी करता है और नशा तस्करी भी करता है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हुए थे। वह दोनों मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा से पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया।

वह पिछले करीब तीन-चार साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। वह दिल्ली में अपने नाइजीरियन साथियों से ही हेरोइन की खेप और आइस लेकर सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक वह नशे के पैसे से अपनी पत्नी का इलाज करवा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें