फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत

Sat, 20 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
जवद्दी पुल के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटी जवद्दी के रहने वाले सोनू (40) के रुप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनू के सगे संबंधी और दोस्त मौके पर पहुंचे और रोड जाम कर दिया। वे आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


चना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बारिश में भी मुआवजे की मांग को लेकर वहां बैठे रहे। करीब तीन घंटे बाद शाम पांच बजे पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लेगी। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।  

जानकारी के अनुसार सोनू मार्बल लगाने का काम करता था। शनिवार को वह अपने दोस्त दिनेश के साथ माडलटाऊन की तरफ किसी काम से जा रहा था। वह जवद्दी पुल पर डिवाइडर क्रास करने लगा। उसका दोस्त दिनेश आगे निकल गया, जबकि सोनू को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


आसपास किसी को यह तक पता नहीं चला कि सोनू को किस वाहन ने टक्कर मारी। जब तक दिनेश कुछ कर पाता, तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। उसने तुरंत सोनू के परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद सोनू के परिजन और आस-पास रहने वाले सभी लोग मौके पर पहुंचे। थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जब पुलिस ने दिनेश और आस-पास के लोगों से पूछताछ की कि सोनू को किस वाहन ने टक्कर मारी है तो कोई कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। इस पर गुस्साए परिजनों ने नारेबाजी की और जवद्दी पुल पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन की वजह से दोनों तरफ से वाहन जाम में फंस गए। प्रदर्शनकारियों ने किसी वाहन को भी वहां से जाने नहीं दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने मौके पर ओर फोर्स भेजी। इसके बाद सोनू के परिजनों और उसके कुछ दोस्तों के साथ पुलिस ने बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शाम पांच बजे के करीब पुलिस के उच्चाधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और उन्होंने धरना समाप्त कर लिया। थाना शहीद भगत सिंह नगर के एसएचओ राजवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसका पता लगा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें