फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में देर रात हादसा: सीएनजी फटने से जला बिस्कुट से भरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 05 Mar 2025 07:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

ट्रक में लगे दो सीएनजी सिलेंडर फटने से यह विस्फोट हुआ। हादसा मोगा रोड पर स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब के बाहर पुल पर हुआ। 
विज्ञापन
जलता ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। मोगा रोड पर स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब के बाहर पुल पर एक ट्रक में विस्फोट हो गया। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


चौकी बस स्टैंड के पुलिस अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि ट्रक (नंबर PB10HQ8430) में लगे दो सीएनजी सिलेंडर फटने से यह विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि 3-4 किलोमीटर के दायरे में इसकी आवाज सुनाई दी। ट्रक में लदे सभी बिस्कुट जलकर नष्ट हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर काउंसिल जगरांव की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुल को एंबुलेंस लगाकर आम लोगों के लिए बंद कर दिया। रात साढ़े 11 बजे तक ट्रक से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक ने विस्फोट के दौरान कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि उसकी पहचान और वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें