फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagraon: एक्टिवा और साइकिल की टक्कर के बाद युवती को ट्राली ने कुचला, बुजुर्ग घायल

Tue, 04 Mar 2025 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

घटना रेलवे पुल पर रानी झांसी चौक की तरफ से आ रहे वाहनों के बीच हुई। करनैल गेट के पास एक आलू से भरी ट्राली के पीछे साइकिल सवार बुजुर्ग जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक्टिवा सवार युवती की साइकिल से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
जगरांव में हादसे में युवती की माैत और बुजुर्ग घायल - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में तहसील रोड स्थित रेलवे पुल पर एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान लुधियाना के गांव बनियावाल निवासी कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना रेलवे पुल पर रानी झांसी चौक की तरफ से आ रहे वाहनों के बीच हुई। करनैल गेट के पास एक आलू से भरी ट्राली के पीछे साइकिल सवार बुजुर्ग जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक्टिवा सवार युवती की साइकिल से टक्कर हो गई। 

टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग जोरा सिंह एक तरफ गिर गए और साइकिल दूसरी तरफ गिर गई। एक्टिवा का संतुलन बिगड़ने से युवती ट्राली के टायर के सामने गिर गई। ट्राली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल बुजुर्ग जोरा सिंह चुंगी नंबर 5 जगरांव के रहने वाले हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हागसे के कारण रेलवे पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें