फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसाः 'आप' नेता के माता-पिता को बंधक बना लूट ले गए 7 लाख, डकैती की धारा में केस दर्ज

Tue, 31 Mar 2020 02:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मानसा के गांव बनावाली में शनिवार की रात लुटेरे आम आदमी पार्टी के नेता एडवोकेट गुरप्रीत सिंह बनावाली के माता-पिता को बंधक बनाकर 7 लाख 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लुटेरों की संख्या 8 बताई जा रही है। थाना सदर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ के डकैती की धारा में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एडवोकेट बनावाली की रिहायश आजकल मानसा में है। उनके सेवामुक्त अध्यापक माता-पिता अजीत सिंह व बलवीर कौर का गांव में ही तलवंडी साबो पावर प्लाट के सामने तेल का पंप है। दो दिन से बैंक बंद होने के कारण सेल हुए तेल की धनराशि घर में ही थी। गुरप्रीत ने बताया कि आठ के करीब व्यक्ति शनिवार की रात 1 बजे दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और उन्होंने उनके माता पिता के मुंह बांधकर उन्हें रस्सी से बांध दिया।

लुटेरे पेट्रोल पंप की 7 लाख की नकदी व घर में पड़ी कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लुटेरों के जाने के बाद उनकी माता बलवीर कौर ने मुंह से पट्टी उतारकर रस्सी को खोला और बाद में उनके पिता की रस्सी को खोला। इस दौरान उनके घर का नौकर संधुरा सिंह वहां पर आ गया। उसने उनके माता पिता को संभाला।
विज्ञापन


लुटेरों ने घटना को अंजाम दने में करीब 35 मिनट लगाए। गुरप्रीत को इस घटना का पता रविवार की सुबह लगा। थाना सदर मानसा के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ डकैती की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। सुराग लगाकर जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें