फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार व्यक्ति को सीएम के खिलाफ खड़ा करेगी आप : संजय

Wed, 30 Nov 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में पत्रकारों से बातचीत करते संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बराबर का उम्मीदवार वहीं से खड़ा करेंगे, जहां से सीएम चुनाव लडे़ंगे।
विज्ञापन


जैसे कि आम आदमी पार्टी ने आगामी विस चुनाव में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ भगवंत मान को उम्मीदवार बनाया है, वैसे ही किसी इमानदार और दमदार व्यक्ति मुख्यमंत्री बादल के खिलाफ चुनाव लड़ाएंगे। 

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनेगी और पार्टी के उम्मीदवार दोनों बादल पिता पुत्र के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी के निर्णय से गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आज हालात यह है कि लोगों को अपना पैसा निकलवाने के लिए लाठियां सहनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार आने पर ऐसे पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने अकाली नेताओं के कहने पर आप नेताओं और वर्करों पर जुल्म ढाया है। नाभा जेल से फरार हुए कैदियों पर संजय सिंह ने कहा कि पहले सरकार ने ही उक्त गुंडा तत्वों को पाला था और अब वह ही सरकार के लिए सिरदर्दी बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के फरार होने में सरकार का कोई मकसद हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें