फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : व्यक्ति को अगवा कर परिवार से मांगी साढ़े नौ लाख की फिरौती, चार आरोपी जालंधर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हैबोवाल इलाके में रहने वाले कुलविंदर सिंह को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया और परिवार से साढ़े नौ लाख रुपये फिरौती मांगी। जब परिवार को फिरौती का फोन आया तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच करने पर पता चला कि अपहरणकर्ता जालंधर के हैं। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हैबोवाल कलां स्थित रणजोध पार्क निवासी कुलविंदर सिंह की पत्नी अमनप्रीत कौर की शिकायत पर जालंधर स्थित बस्ती बावा खेल के राम नगर निवासी राहुल, कर्मसर कॉलोनी निवासी चमकौर सिंह, नंदा कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह और मोहल्ला भोरा कॉलोनी निवासी भजन सिंह को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
अमनप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनका पति घर से काम के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया। पता चला कि कार सवार लोग उन्हें अगवा कर ले गए हैं। कुछ समय बाद ही अमनप्रीत कौर को फोन आया और साढ़े नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। अमनप्रीत कौर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना हैबोवाल पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी कुलविंदर को जालंधर ले गए हैं। वहां की पुलिस के साथ संपर्क कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कुलविंदर को रिहा करवाया गया।
विज्ञापन

थाना हैबोवाल एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपियों के साथ कुलविंदर का पैसों को लेकर लेनदेन था। इस कारण आरोपी उसे अगवा कर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें