फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ः आठ दिन पहले नहर पर मछली पकड़ने गया था युवक, नौवें दिन मिली लाश

Tue, 18 Feb 2020 05:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

शहर के कच्चा शांति नगर में रहने वाले आठ दिन से लापता युवक की नहर से लाश मिली है। मृतक की पहचान धरमिंदर कुमार (30) के तौर पर हुई है। थाना मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहां से बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी सोनिया व मां उर्मिला देवी ने बताया धरमिंदर कुमार एक लोहा मिल में मजदूरी करता था। बीती 10 फरवरी की सुबह आठ बजे दो युवक उनके घर आए और धरमिंदर को यह कहकर साथ में ले गए कि सरहिंद नहर पर मछली पकड़ने जाना है। दोपहर को जब पत्नी सोनिया ने धरमिंदर को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने धरमिंदर की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी वह नहीं मिला और उसके दोनों साथियों का भी कोई अता पता नहीं लगा। गत 12 फरवरी को परिवार ने धरमिंदर के लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन पर दी।

परिवार व पुलिस को सरहिंद नहर पर लंबी छानबीन के बाद खनोरी हेड से धरमिंदर की लाश बरामद हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। हवलदार मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। परिवार ने पुलिस पर धरमिंदर की गुमशुदगी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रहे हवलदार मोहन सिंह ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें