पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी जयपुर की तरफ से दादरी जा रही थी। जैसे ही रेलवे जंक्शन से आगे बढ़ी तो रेवाड़ी-हिसार मार्ग पर चार डब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते दिल्ली जा रही बीकानेर एक्सप्रेस को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ही सवा घंटे तक रोकना पड़ा। मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने के बाद। बीकानेर एक्सप्रेस 5:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।