फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में गिरा अधिकतम तापमान

Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पहाड़ों में हो रहे हिमपात के चलते मैदानी भाग शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लुधियाना का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट रही। मौसम विभाग के मुताबिक शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में गिरावट रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान शीत लहर के प्रकोप के चलते तापमान में गिरावट आएगी, वहीं सुबह और शाम के समय धुंध का कहर भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें