फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैरम चैंपियनशिप का तीसरा दिन

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। राष्ट्रीय कैरम चैंपियनशिप के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में वाराणसी के खिलाड़ी छाए रहे। लड़कों की टीम में वाराणसी के स्कूलों के विद्यर्थियों ने सभी को बाहर का रास्ता दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई। जबकि लड़कियों में मेजबान स्कूल के साथ वाराणसी के विद्यार्थी फाइनल में दाखिल हुए।
विज्ञापन

बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ रोड में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में
लड़कों की केटेगरी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्वामी हरसेवानंद वाराणसी यूपी ने हैप्पी माडल स्कूल वाराणसी को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में डा. अमृत मेमोरियल स्कूल वाराणसी यूपी ने सन बीम स्कूल वाराणसी को हरा कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में खिताब के लिए हरसेवानंद और सनबीम की टीम के बीच मुकाबला होगा।
लड़कियों के वर्ग में हैप्पी माडल स्कूल वाराणसी ने डीएलडब्ल्यू इंटर कालेज वाराणसी को हरा कर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बीसीएम आर्य माडल स्कूल ने वाराणसी पब्लिक स्कूल को हरा दिया। लड़कियों के वर्ग में बीसीएम और हैप्पी माडल स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करवा कर स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल वाराणसी, हैप्पी माडल स्कूल वाराणसी, डा. अमृत लाल इमरत मैमोरियल स्कूल वाराणसी, सनबीम स्कूल वाराणसी अपने विरोधी टीमों को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था और लड़कियों के वर्ग में हैप्पी माडल स्कूल वाराणसी, डीएलडब्ल्यू इंटर कालेज वाराणसी, वाराणसी पब्लिक स्कू्ल वाराणसी और बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की टीमों ने सेमीफाइनल में पहुंची थीं।
प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने कहा कि वाराणसी के खिलाड़ी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें