लुधियाना। रोशनी का त्योहार दीवाली के मौके पर शहर के तमाम बाजारों में खरीददारी करने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते बाजारों का हाल बेहाल रहा। चारों तरफ ट्रैफिक जाम की समस्या होने से लोगों को खरीददारी में दिक्कत आई। वहीं त्यौहार के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा के इंतजाम भी काफी कड़े रहे। कई स्थानों पर पुलिस ने नाके लगा कर चेकिंग अभियान चलाया।
दीवाली के प्रत्येक दुकान के आगे दीवाली सामग्री के सामान के स्टाल लगाए गए। दुकानदारों ने दीये, मोमबत्ती, दीवाली गिफ्ट पैकेड, हार, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के स्टाल लगाए। वहीं घर को सजाने के लिए सजावटी लड़ियां, कंडील, तोरण भी बाजार की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। शहर के मुख्य बाजार चौड़ा बाजार, घुमारमंडी, फील्डगंज, क्रीमपुरा बाजार, घासमंडी, सावन बाजार, सराभानगर, गुडमंडी, माडल टाउन, बीआरएस नगर, दुगरी, गिल रोड, हैबोवाल केबाजारों में काफी भीड़ रही। जिसके लोगों को काफी दिक्कत आई और बाजारों में वाहन चालकों की निकलना मुश्किल हो रहा था। कई दुकानों पर भीड़ के चलते एक दूसरे के पैकेट भी आपस में बदल रहे थे। बाजारों के साथ-साथ शापिंग माल में भी खरीददारी के लिए काफी भीड़ रही। वहीं भीड़ के चलते कुछ बाजारों को ट्रैफिक वनवे किया गया। शहर के प्रत्येक चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने अपना मोर्चा संभाले रखा।
-----
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
--------------------
दीवाली की खरीददारी केलिए मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। हलवाईयों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान को सजाया। चाहे इस बार सेहत विभाग की की छापामारी का डर कम था, जिसके चलते हलवाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। शहर की मुख्य हलवाई की दुकानों पर देर शाम तक मिठाई खरीदने वालों का तांता लगा रहा। वहीं लोगों ने मिठाई के साथ-साथ ड्राई फ्रूट की भी खरीददारी की। लोगों ने मिल्क केक, बर्फी और छेने की ज्यादा आइटम खरीदी।