फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं: तिवारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पिछली बातों को भूलकर एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में जो संवैधानिक शक्तियां उनको मिलीं हैं, वह निष्पक्ष भाव से जनहित में उनका सदुपयोग करेंगे ताकि लुधियाना का और विकास हो और उसके साथ ही पंजाब तरक्की की राह पर लगातार आगे बढ़ता रहे।
विज्ञापन

रविवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे मनीष तिवारी का उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फिरोजपुर रोड स्थित कुमरा पैलेस मेंकांग्रेस शहरी और देहाती जिला कमेटियाें के प्रधान पवन दीवान एवं मलकीत सिंह दाखा की देखरेख में आयोजित किया गया था। समारोह से पहले स्टेट गेस्ट होने के नाते सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर लेने के बाद तिवारी समारोह स्थल पहुंचे।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तिवारी ने कहा कि हकीकत में उनको इतना बड़ा सम्मान लुधियाना संसदीय क्षेत्र की जनता के अमूल्य योगदान से ही मिला है। उन्होंने कहा कि विगत समय में कुछ लोगों द्वारा कुछ गल्तियां की गई हैं, लेकिन उन सबको पीछे छोड़कर सभी को एक जुट हो जाना होगा और 2014 के फाइनल युद्ध के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उनको यह गौरव प्रदान कर तमाम पंजाबियों का सम्मान किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे सशक्त माध्यम है। केंद्र सरकार और कांग्रेस की नीतियों को जनहितैषी करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसी सोच का नतीजा है, जो लुधियाना के सांसद बनकर उन्होंने अपनी क्षमता अनुसार इस संसदीय क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करवाईं।
सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा ने सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते कहा कि युवा सांसद तिवारी जैसी शख्सियत को केंद्रीय मंत्री बनाकर बहुत समझदारी का फैसला किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस सेवा दल नेता सुशील पराशर के संचालन में हुए इस समारोह के दौरान कांग्रेस शहरी व देहाती जिला कमेटी के प्रधान दीवान व दाखा ने भी प्रधानमंत्री और कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया।
समारोह में विधायक राकेश पांडे, पूर्व विधायक एवं मंत्री तेज प्रकाश कोटली, मलकीत सिंह बीरमी, दर्शन सिंह बराड़, ईशर सिंह मेहरबान एवं गुरदीप भैणी के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरमेल सिंह पहलवान, अशोक पराशर पप्पी, बिक्रम सिंह बाजवा, लीना टपारिया, डिम्पल राणा की प्रमुख उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें