फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक जोरा सिंह का निधन

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/ मोगा। हलका निहालसिंह वाला से शिअद के दो बार विधायक रहे जोरा सिंह भागीके का लंबी बीमारी के बाद बीती रात अपने गांव भागीके में निधन हो गया। उनक ी पुत्रवधू बीबी राजविंदर कौर भागी के हलका निहालसिंह वाला से मौजूदा विधायक हैं।
विज्ञापन

जत्थेदार जोरा सिंह के परिवार में पत्नी बलवीर कौर, बेटा अजमेर सिंह और बेटी गुरमेल कौर हैं। जोरा सिंह 1997 और 2002 के विधानसभा चुनाव में शिअद टिकट पर निहाल सिंह वाला से विधायक चुने गए थे।
दुखी परिवार से सहानुभूति प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने जोरा सिंह को पार्टी का अनुशासनबद्ध और प्रतिबद्ध सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास में दिए योगदान के लिए उनको हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दो बार विधायक रहते भागीके ने अपने सियासी जीवन में पार्टी की मजबूती के लिए निचले स्तर तक काम किया और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जी जान से समाज सेवा के कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें