फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली काटने पर कार्रवाई के लिए विधायक की कसरत काम न आई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई खरीखोटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। बेट इलाके के गांव मधेपुर में शुक्रवार रात आप उम्मीदवार के घर बिजली काट देने पर भड़के विधायक ने पुलिस और पावरकॉम अधिकारियों को कार्रवाई के लिए काफी जोर आजमाइश की लेकिन काम न आई। उल्टा पर्चा दर्ज करवाने की बात कहने पर ग्रामीणों ने विधायक को खरी-खरी सुनाई। इस सारे मामले का खुलासा विधायक के समर्थक ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया।
विज्ञापन

लाइव वीडियो में विधायक सर्वजीत कौर माणुके पावरकॉम अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि उनकी पार्टी के ब्लॉक समिति के उम्मीदवार जसविंदर सिंह के घर की शुक्रवार रात कांग्रेसियों ने लाठी मारकर बिजली बंद कर दी। वह इस मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी, डीएसपी, एसएचओ से बात कर चुके हैं। इसके साथ ही वह पावरकॉम अधिकारियों को भी कह रहे हैं कि वह इसको राजनीतिक मामला नहीं बनाना चाहते, नहीं तो पूरा पंजाब यहां लाकर इकट्ठा कर देंगे। अधिकारी का फोन काटने के बाद जब विधायक माणुके गांव के लोगों के साथ बात करते हैं तो उनके बीच में से ही लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी बात नहीं है काफी आरोप झूठे हैं। सोशल मीडिया पर लाइव इस वीडियो में लंबे शोर के बाद नतीजा कुछ न निकला लेकिन उम्मीदवार के घर की बिजली जरूर शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें