फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर सेमीफाइनल में, पटियाला, अकालगढ़ व मोगा क्वाटर फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अकालगढ़ को हराकर रामपुर सेमीफाइनल में
विज्ञापन

8वें ओलंपियन पृथिपाल हॉकी फेस्टिवल का पांचवां दिन
पटियाला, अकालगढ़ व मोगा क्वाटर फाइनल में पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरखड़ स्टेडियम में कराए जा रहे 8वें ओलंपियन पृथिपाल हॉकी फेस्टिवल के 5वें दिन नीटा क्लब रामपुर ने जहां सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं गुरु गोबिंद सिंह क्लब मोगा, गिल क्लब पटियाला तथा अकालगढ़ ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान निशिचत किया।
विज्ञापन

शनिवार की रात खेले गए मुकाबलों में गुरु गोबिंद सिंह क्लब मोगा ने ताज रिसोर्ट क्लब जरखड़ को 6-5 के अंतर से हराया। आधे समय तक जरखड़ 4-1 से आगे चल रही थी। आखिरी क्वार्टर में मोगा ने जरखड़ को हरा दिया। मोगा की ओर से गुरमीत सिंह ने 3, गुरप्रीत सिंह ने 2, सुखप्रीत सिंह ने 1 गोल किया। दूसरे मुकाबले में गिल क्लब पटियाला ने शहीद ऊधम सिंह क्लब सुनाम को 9-1 से हराया। आखिरी मुकाबले में नीटा क्लब रामपुर ने अकालगढ़ को 6-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस दौरान यूथ कांग्रेसी नेता सरपंच तेजिंदर सिंह लाडी, मलकीत सिंह आलमगीर, जरनैल सिंह आलमगीर, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह गिल मुख्यातिथि मौजूद रहे और खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया। क्लब के चेयरमैन नरिंदर पाल सिद्धू तथा मुख्य प्रबंधक जगरुक जरखड़ ने बताया कि इस लीग के क्वाटर फाइनल मुकाबले तथा जूनियर हॉकी अंडर-17 के मुकाबले 30 मई को होंगे। जबकि सेमीफाइनल 2 जून व फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। फाइनल समारोह में खेल जगत की प्रसिद्ध पांच शख्सियतों का विशेष सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें