फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितमंत्री मनप्रीत से मिलीं आशा वर्कर, सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री को आशा वर्करों ने सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

मनप्रीत ने नहीं की मीडिया से कोई राजनीतिक बात
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। मांगों को लेकर आशा वर्करों का वफद रविवार को वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मिला और ज्ञापन सौंपा। वित्तमंत्री ने आशा की बात सुनीं और उसे जल्द हल करने का भरोसा भी दिया।
मनप्रीत बादल आज जिले के एक गांव के समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे। समारोह समाप्ति के बाद पत्रकारों ने उन्हें शहीदी सभा के दौरान पंचायत चुनाव करवाने, शिरोमणि अकाली दल की ओर से हरमंदिर साहिब में अपनी भूल बख्शाने प्रति कई सवाल किए। मनप्रीत ने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।ष उन्होंने कहा कि वह भोग समारोह में आए हैं, इसीलिए कोई राजनीतिक बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके आशा वर्करों ने आशा वर्कर और फैसिलीटेटर यूनियन अध्यक्षा किरनदीप कौर पंजोला ने उन्हें मांगपत्र सौंपा। किरनदीप कौर पंजोला ने बताया कि उनकी मांग है कि आशा वर्करों के लिए पंजाब में भी हरियाणा पैटर्न लागू किया जाए। आशा वर्करों की सरकार द्वारा मांगी गई मांगों को जल्द लागू करने, सरकार की तरफ से दिए जाने वाले मानदेय में विस्तार करने की मांग पर जोर दिया। इस मौके शमिंदर कौर डडहेड़ी, वजंती माला, दविंदर कौर इकबाल नगर, जसवीर कौर हरबंसपुरा, परमजीत कौर मलकोमाजरा, प्रकाश कौर कोटला उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें