फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मीटर वॉक रेस में निर्दोष स्कूल का यश चोपड़ा पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
40 मीटर वॉक रेस में यश चोपड़ा प्रथम
विज्ञापन

गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मयास खेलो इंडिया गेम्स संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स (मयास) की ओर से खेलों इंडिया स्कीम के अंतर्गत शनिवार को शुरू हुई मयास खेलो इंडिया गेम्स रविवार को गुरु नानक पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरु नानक पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मोना सिंह और डीएवी स्कूल पखोवाल रोड की प्रिंसिपल सतवंत कौर भुल्लर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
इसमें जिले के 15 स्कूलों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने साफ्टबॉल, बेडमिंटन, फुटबॉल, 25, 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सचिव सूरत सिंह दुग्गल ने बताया कि जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी 23 और 24 मार्च को पटियाला में होने वाली राज्य स्तरीय स्पेशल खेल और फिर मई में गुजरात में राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को 2019 में स्पेशल ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें उत्साहित किया गया। 40 मीटर वॉक रेस में निर्दोष स्कूल का यश चोपड़ा पहले, 50 मीटर वॉक रेस में राम लाल भसीन स्कूल का कनव, श्री बालाजी प्रेम आश्रम की प्रीति और मुस्कान स्कूल का सौरव पहले स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ में साहनेवाल स्कूल का अमरिंदर पहले स्थान पर रहा। बैडमिंटन में यूएके हलवारा की हरप्रीत कौर, एसएसए-2 का करनवीर सिंह, एसएसए-1 की महक पहले स्थान पर, एसबीटी में वीआरटीसी की नीना पहले स्थान पर, 400 मीटर वॉक में एक प्रयास का परमवीर सिंह पहले स्थान पर रहा। एसबीटी में आशीर्वाद स्कूल की मन्नत पहले, एक प्रयास स्कूल की अमृता दूसरे और नव चेतना स्कूल की पिनाशा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें