हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
संगरूर। पटियाला से दवा लेकर गांव लौट रहे बाइक सवार दंति को एक बस ने कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर घायल हो गई,। संगरूर सिविल अस्पताल से उसे चंडीगढ़ रेफ र कर दिया गया।
गांव रटौला निवासी अमरीक सिंह अपनी पत्नी राजकौर के साथ बाइक पर पटियाला से दवा लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। जब वह मुख्यमार्ग से गांव खडियाल की तरफ मुड़ने लगे तो सामने से आ रही बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें तत्काल संगरूर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने अमरीक सिंह को मृत घोषित कर दिया। पत्नी राज कौर की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।